Bageshwar News: कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की रीढ़ : सुरेश
बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट रामलीला मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कपकोट और शिखर मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चम्पा देवी, सुरेश कांडपाल, मनोहर राम, ओमप्रकाश ऐठानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.