Bageshwar News: काफलीगैर में धरना रविवार को भी जारी
बागेश्वर, सितम्बर 27 -- Bageshwar News: काफलीगैर, बागेश्वर। काफलीगैर में महाविद्यालय का शासनादेश शीघ्र जारी करो की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति और युवाओं ने शासनादेश जारी न होने पर रोष जताया और समय रहते मांग पूरी न होने पर आन्दोलन को और व्यापक व उग्र करने पर विचार किया। इसी बीच प्रशासन की ओर से तहसीलदार काफलीगैर धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। एक सप्ताह के भीतर शासनादेश जारी करने का भरोसा दिलाया। सभा की अध्यक्षता गोविंद सिंह जनौटी तथा संचालन संरक्षक ठाकुर सिंह रौतेला ने किया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: काफलीगैर महाविद्यालय के शासनादेश को 14वें दिन भी धरना जारी इस मौके पर भूपाल राम, सुदर्शन सिंह रौतेला, कमला राणा, बहादुर राम, बचे सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.