बागेश्वर, सितम्बर 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र, काफलीगैर। काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने शासनादेश जारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि यदि शीघ्र शासनादेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्षता शेर सिंह नगरकोटी ने की तथा संचालन भूपाल राम ने किया। धरने में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, मातृशक्ति और युवा वर्ग ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर ठाकुर सिंह रौतेला, ईश्वरी दत्त कांडपाल, विपिन कांडपाल, बहादुर कार्की, बालकृष्ण, नंदन रौतेला, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पुष्पा रौतेला, पूर्व प्रधान ललिता देवी, प्रधान भूपाल सिंह रौतेला, शेर सिंह रौतेला, ललिता नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...