बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर। काफलीगैर में प्रस्तावित महाविद्यालय की स्थापना का शासनादेश जारी करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि काफलीगैर क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। महाविद्यालय के लिए स्थानीय भूमि दाताओं ने अपनी भूमि के नाम रजिस्ट्री भी कर दी है, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ। जीओ की प्रतीक्षा में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों में निराशा और रोष है। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने से असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सात सितंबर तक महाविद्यालय का शासनादेश जारी नहीं किया गया ...