Bageshwar News: कांडा रोड पर भागीरथी मीट बाजार के समीप मानव भ्रूण मिलने से सनसनी
बागेश्वर, नवम्बर 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नगर के भागीरथी नाले में मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक मानव भ्रूण पर पड़ी। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल भ्रूण को नाले में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.