Bageshwar News: कांडा पड़ाव में जिला पंचायत ने बांटे 100 कूड़ेदान
बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: कांडा। कांडा पड़ाव बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में जिला पंचायत ने एक पहल की है। कांडा पड़ाव के लगभग 100 व्यापारियों को कूड़ेदान (डस्टबिन) वितरित किए गए। इस कदम से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी और 'स्वच्छ कांडा, सुंदर कांडा' अभियान को गति मिलेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के आग्रह पर यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला पंचायत के (एएमई) राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र वित्त मद से कांडा में करीब 100 कूड़ेदान वितरित किए गए हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से बाजार को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने और कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.