Bageshwar News: कांग्रेस ने दिया सड़क के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन
बागेश्वर, जुलाई 14 -- Bageshwar News: बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत पूर्व सैनिकों को समर्थन देने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरनास्थल पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए लोग 14 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में जोशी पालड़ी और जैनकरास क्षेत्र विकास से वंचित है तथा ग्रामीणों को आज भी मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 27वें दिन भी आंदोलन पर डटे रहे सफाई कर्मी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.