Bageshwar News: कांग्रेस नेता महेश पांडे ने भेंट किए दो ह्वीलचेयर
बागेश्वर, जुलाई 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कांग्रेस नेता महेश पांडे ने दो व्हीलचेयर भेंट कीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने व्हीलचेयर अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरिजा शंकर जोशी को सौंपीं। अर्जुन भट्ट ने कहा कि जिला अस्पताल में व्हीलचेयर की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को असुविधा होती थी। इसी को देखते हुए यह सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन जहां कमी रह जाती है, वहां कांग्रेस जनहित में आगे बढ़कर सहयोग कर रही है। सीएमएस डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने महेश पांडे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.