Bageshwar News: कविता ने भाषण, हर्षिता मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल
बागेश्वर, सितम्बर 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, काफलीगैर, बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें मॉडल, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थल संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजीव निगम ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें विभिन्न विषयों का समावेश है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसका महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी सैंज तारा दत्त गुरुरानी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका संतोष कुमार, सुभाष कुमार, महेंद्र कुमार गढ़िया और मनोज कुमार ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल ओखलीसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.