बागेश्वर, सितम्बर 25 -- Bageshwar News: देवेंद पांडे, बागेश्वर। जनपद में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को कैंपस परिसर के खेल मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...