Bageshwar News: कराला पालड़ी में शिविर, ग्रामीणों ने बताईं 18 समस्याएं
बागेश्वर, सितम्बर 28 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराला पालड़ी में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। विधायक पार्वती दास ने शिविर का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों ने 18 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। ग्रामीणों को स्वरोजगार, कृषि-बागवानी, पशुपालन और पूर्व सैनिकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक पार्वती दास ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। जिला विकास अधिकारी संगीता आर्य ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 'सेवा सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.