Bageshwar News: कपकोट डिग्री कॉलेज में रात साढ़े 11 बजे तक चला छात्रों का धरना
बागेश्वर, सितम्बर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट डिग्री कॉलेज में नामांकन पत्रों की जांच को लेकर उपजा विवाद शनिवार देर रात तक चलता रहा। छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। रात करीब साढ़े 11 बजे तहसीलदार नितीशा आर्या और कॉलेज प्रशासन की छात्रों के साथ लंबी वार्ता हुई। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने कॉलेज कर्मचारियों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। शनिवार शाम चार बजे कॉलेज प्रशासन ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची सूचना पट पर चस्पा की और कमरे में चला गया। सूची देखने के बाद अभाविप कार्यकर्ता भड़क गए। छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुल शाही और अभाविप के चुनाव प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में छात्र कॉलेज के बाहर एकत्र हो गए और मुख्य गेट पर ताला लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.