बागेश्वर, जुलाई 29 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना कपकोट क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दूसरी घटना बैसानी क्षेत्र की है, जहां 44 वर्षीय महिला ने भी अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों मामलों की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...