Bageshwar News: कदली वृक्ष यात्रा के साथ भगवती माता पूजा की तैयारियां शुरू
बागेश्वर, जुलाई 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। ग्राम पंचायत पोथिंग में भादो माह में होने वाली आदि शक्ति भगवती माता पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को देव डांगर और श्रद्धालु माता की प्रतिमा निर्माण के लिए उत्तरौड़ा गांव से केले का वृक्ष लेने रवाना हुए। पुल बाजार पहुंचने पर श्रद्धालुओं का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा कपकोट बाजार होते हुए आगे बढ़ी। परंपरा के अनुसार एक वर्ष पाती की टहनियों और अगले वर्ष केले के तने से भगवती माता की प्रतिमा बनाई जाती है। इस वर्ष केले के तने से प्रतिमा का निर्माण होगा। गुरुवार को श्रद्धालु उत्तरौड़ा से कदली वृक्ष लेकर पैदल पोथिंग पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से उसकी स्थापना की जाएगी। कदली वृक्ष यात्रा में भगवती माता के डांगर भीम सिंह दानू, लाटू देव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.