बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: गरुड़। कत्यूर रामलीला कमेटी टानीखेत की बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि इस बार रामलीला की तालीम 25 अगस्त से शुरू होगी। साथ ही महिलाओं को भी मुख्य भूमिकाएं दी जाएंगी। कमेटी के लिए क्षेत्र के दानदाता घनश्याम जोशी, नारायण सिंह अलमियां और कृष्ण सिंह फर्स्वाण ने भवन निर्माण के लिए भूमि दान की है। नए भवन में ही इस बार तालीम शुरू होगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संरक्षक मंडल में हरीश रावत, कैलाश जोशी, भावना वर्मा, दयाल गिरी, ललित फर्स्वाण और नंदन सिंह अलमियां को शामिल किया गया। अध्यक्ष भुवन पाठक, उपाध्यक्ष दिगंबर रावत और योगेश वर्मा, महिला उपाध्यक्ष नीमा वर्मा व चंपा कोरंगा, व्यवस्थापक संजय फर्स्वाण...