बागेश्वर, नवम्बर 28 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता नगर पालिका के कठायतबाड़ा वार्ड में अराजक तत्वों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाहनों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते शुक्रवार शाम अराजक तत्वों ने फिर दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया। एक वाहन को पार्किंग स्थल पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दूसरे को वहां से उठाकर कैलखुरिया स्थित एक स्थानीय बीयर बार के समीप फेंक दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।कठायतबाड़ा क्षेत्र में पिछले सप्ताह भी अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था। दो वाहनों को करीब आठ किलोमीटर दूर बालीघाट के समीप सरयू नदी में फेंक दिया गया था। एक अन्य वाहन को भी क्षतिग्रस्त किय...