Bageshwar News: कचरा प्रबंधन व स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान: जोशी
बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, गरुड़। नगरीय पर्यावरण और शहरी विकास मंत्री (दर्जा मंत्री) हरिप्रिया जोशी ने नगर पंचायत गरुड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को नागरिक सुविधाओं में सुधार करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए दर्जा मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संकट वर्तमान समय की सबसे ज्वलंत और गंभीर समस्या है। इससे निपटने के लिए नगर क्षेत्र में लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जोशी ने नगर पंचायत गरुड़ के सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.