Bageshwar News: कंट्रीवाइड की टीम रही पहले स्थान पर
बागेश्वर, नवम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को ऑडिटोरियम हॉल बागेश्वर में हुआ। महोत्सव में युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बागेश्वर विधायक पार्वती दास मौजूद रहीं। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा जनपद स्तरीय महोत्सव में कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.