Bageshwar News: ओवरलोडिंग पर होगी सख्त कार्रवाई: आर्या
बागेश्वर, अक्टूबर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। नवनियुक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार आर्या ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद आर्या ने कहा कि लाइसेंस बनवाने में लोगों को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही टैक्सी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली और निजी वाहनों में सवारियां ढोने से संबंधित मामले भी उनके संज्ञान में आया हैं। इन मामलों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 69 च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.