Bageshwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत 26 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बागेश्वर, अक्टूबर 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 26 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें चार बाइक सीज की गईं, जबकि दो वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत होटलों और ढाबों में चेकिंग की गई। इस दौरान चार बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना सत्यापन रह रहे पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस बाहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.