Bageshwar News: एसडीएम कार्यालय पहुंचा आक्रोशित महिला मंगल दल
बागेश्वर, सितम्बर 16 -- Bageshwar News: कौसानी। पिछले दो महीनों से जल संकट से परेशान कौसानी के ग्रामीण बुधवार को सड़कों पर उतर आए। पेयजल किल्लत से निजात पाने के लिए जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कौसानी से पहुंची महिला मंगल दल के सदस्यों ने पानी की नियमित आपूर्ति न होने पर गहरा रोष जताया। महिलाओं का कहना है कि बीते दो माह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय जनता और गृहिणियों को पानी की एक-एक बूंद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.