Bageshwar News: एनएसयूआई ने फूंका कुलपति का पुतला
बागेश्वर, अक्टूबर 28 -- Bageshwar News: बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप और छात्रहितों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक प्रभाव से अलग रखते हुए छात्रहितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय के कथित राजनीतिकरण और छात्रहितों की अनदेखी के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर छात्र महासंघ महासचिव नीरज जोशी, प्रेम सिंह दानू, राहुल कुमार, सुशांत खलपटिया, अक्षय, मनीषा सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.