Bageshwar News: एनएसयूआई-अभाविप समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बागेश्वर, सितम्बर 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बारिश के बावजूद छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की आमसभा के बाद एनएसयूआई और अभाविप से जुड़े छात्र-छात्राओं के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ। आम सभा में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं के बीच अपने चुनावी मुद्दे और घोषणाएं रखीं। सभा समाप्त होने के बाद परिसर का माहौल गरमा गया। एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल कुमार का नामांकन खारिज होने से नाराज उनके समर्थकों ने विरोध जताया। उन्होंने नामांकन रद्द किए जाने को लेकर अभाविप, परिसर निदेशक और छात्र कल्याण अधिष्ठाता पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: अध्यक्ष प्रत्याशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.