Bageshwar News: एनएसएस की मान्यता मिलने पर खुशी
बागेश्वर, अक्टूबर 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की मान्यता मिल गई है। इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों में खुशी की लहर है। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ तहसील का सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल के द्वारा जारी पत्र में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ को इस सत्र से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की मान्यता प्रदान कर दी गई है। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए सौ स्वयंसेवकों की यूनिट का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एनएसएस के माध्यम से स्वयंसेवक समाज सेवा का कार्य करेंगे और क्षेत्र में जन जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.