बागेश्वर, जुलाई 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पद करीब एक वर्ष से रिक्त होने के कारण लोगों को प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित एसडीएम की नियुक्ति नहीं होने से फिलहाल कपकोट के एसडीएम को कांडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तहसील में राजस्व, आपदा, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, जनसुनवाई और विकास कार्यों से जुड़े कई मामलों के निस्तारण में देरी हो रही है। दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को कई बार अधिकारी नहीं मिलने पर बिना काम के लौटना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कांडा सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तहसील है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: एक साल से बगैर एसडीएम के चल रहा कांडा तहसील ऐसे में यहां नि...