बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। एक वाहन सीज एवं तीन वाहनो का कोर्ट का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानो में शान्ति भंग करने वाले, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 12 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा 'ड्रंक एंड ड्राइव' के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों की एल्कोमीटर से सघन जांच की गई। आम जनमानस से अपील की गई है कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...