Bageshwar News: एक माह से बंद है कपकोट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा
बागेश्वर, जुलाई 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में पिछले लगभग एक माह से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदियाकोट, पोथिंग, लोहारखेत, खाती, फरसाली, शामा सहित कई दूरस्थ गांवों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बागेश्वर तक पहुंचना आसान नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.