Bageshwar News: एक करोड़ 80 लाख से सवरेंगे नौ मंदिर
बागेश्वर, जुलाई 9 -- Bageshwar News: कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गतनौ मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए एक करोड़, 80 लाख स्वीकृत हुए हैं। सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूल नारायण मंदिर, फरसाली, हरुसैम मंदिर उडियार, छूरमल मंदिर, दियाली-कुरौली, भगवती मंदिर लीती, मूल नारायण मंदिर, महोली, शिव मंदिर चौरा, बाराही मंदिर भराड़ी, गुंसाई बूबू मंदिर चीराबगड़ तथा छुरमल मंदिर गैरखेत के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि यह पहल न केवल क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को नई गति प्रदान करेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.