Bageshwar News: एंबुलेंस नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के दूरस्थ गांव रिठाड़ में एक घायल बच्चे को बैजनाथ अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आपातकालीन 108 एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। जिससे ग्रामीणों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति तीव्र आक्रोश है। रिठाड़ गांव में शनिवार की देर शाम गौरव सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 15 वर्ष अचानक सड़क पर गिरकर वह घायल हो गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन राणा ने जब उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाने के लिए 108 आपातकालीन सेवा में फोन किया, तो उन्हें बताया गया कि वर्तमान समय में पूरे गरुड़ ब्लॉक में केवल एक एम्बुलेंस ही एक्टिव है और वह भी किसी मरीज को लेकर हल्द्वानी गई हुई है। उन्होंने इस पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले बैजनाथ की एम्बुलेंस को केवल कोसी तक ही भेजा जाता था। वहां पर उसे अल्मोड़ा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.