बागेश्वर, जुलाई 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। लगातार बारिश के बीच उफान पर आई सरयू नदी में फंसे एक मजदूर का उत्तरौड़ा के ग्राम प्रधान बीरेन्द्र कपकोटी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल रेस्क्यू किया। बचाव अभियान के दौरान उनके पैर में चोट भी आई, लेकिन उन्होंने घायल होने के बावजूद मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, कपकोट विकासखंड के उत्तरौड़ा क्षेत्र में बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान बिहार निवासी 34 वर्षीय मजदूर कन्हैया नदी के बीच एक पत्थर पर फंस गया और तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बीरेन्द्र कपकोटी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद उन्होंने मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनके पै...