बागेश्वर, अक्टूबर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद बागेश्वर में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर से शुरू होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत अभियंताओं द्वारा कोषागार परिसर, बागेश्वर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में यह जांच की जाएगी। एफएलसी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। प्रक्रिया पूर्ण होने तक रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जांच जारी रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप एफएलसी की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: विधानस...