Bageshwar News: आवासों को खतरा बने पेड़ों का वन विभाग ने किया निरीक्षण
बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: कांडा। तहसील क्षेत्र के औलानी गांव में आवासीय मकानों पर खतरा बने पेड़ों की समस्या के संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी धरमघर विक्रम सिंह कैंड़ा ने गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि खतरा बने पेड़ों के कटान के लिए विभागीय नियमों के अनुसार आवेदन करना जरूरी है। आवेदन मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई कर शीघ्र कटान किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने उपराड़ा अनुभाग में डीटीआर वर्क व बहुउद्देशीय योजना के तहत विकसित पांच हेक्टेयर वनीकरण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: हनुमानगढ़ी में वन विभाग ने सभासदों संग किया पौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.