Bageshwar News: आयुर्वेद दिवस पर 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
बागेश्वर, सितम्बर 23 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। 11वें आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में जिला कार्यालय में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी धन्वंतरि पूजन, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतिभागी छात्राओं को पालिकाध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों का परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.