Bageshwar News: आपदा प्रभावित को सौंपी पांच हजार की अहैतुक राशि
बागेश्वर, अगस्त 7 -- Bageshwar News: गरुड़। ग्राम पंचायत छटिया के कमोटिया तोक में भारी वर्षा से मकान के ध्वस्त होने से बेघर हो चुकी हंसी देवी को तहसील प्रशासन ने पांच हजार की अहेतुक राशि का चैक प्रदान किया। तहसीलदार निशा रानी ने छटिया गांव जाकर प्रभावित हंसी देवी से मुलाकात की और उन्हें शीघ्र मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कानूनगो मोहन सिंह भाकुनी आदि मौजूद थे। इधर शुक्रवार को दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लाक प्रमुख किशन बोरा आदि भी प्रभावित परिवार के पास पहुंचे। दर्जा राज्यमंत्री ने अपने स्वयं के माध्यम से प्रभावित परिवार को त्वरित सहायता राशि प्रदान की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से दिव्यांग का घर धराशायी, सहयोग की अपील भवन निमार्ण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.