Bageshwar News: आधा नाली खेत में उगी भांग की खेती नष्ट की
बागेश्वर, अक्टूबर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड। नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने ग्राम चौरसो में करीब आधा नाली क्षेत्र में उगाई गई भांग को उखाड़कर नष्ट किया। पुलिस टीम ने भांग नष्ट करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा नजदीकी पुलिस को देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.