बागेश्वर, नवम्बर 10 -- Bageshwar News: कपकोट। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं लंबित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि, सेवा निवृत्ति होने पर एकमुस्त अनुदान तथा सेवा निवृत्ति की आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने, गो​ल्डन् कार्ड जारी करने, यात्रा भत्ता, ढुलान भत्ता आदि बढ़ाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि बुधवार से सुबह 11 बजे से दो बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ब्लॉक कपकोट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर किरण गड़िया, चम्पा गड़िया, ममता गड़िया, सरला कोरंगा, बीना आर्या, निर्मला कोरंगा, सरस्वती शाही, विमला जोशी, माया कोरंगा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...