बागेश्वर, अक्टूबर 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 21 अक्टूबर को पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस विज्ञान महोत्सव में विकास खंड कपकोट, गरुड़ एवं बागेश्वर से चयनित बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान नाटक के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति देंगे। कार्यक्रम में तीनों विकास खण्डों के कुल 108 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य, पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...