Bageshwar News: आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख
बागेश्वर, जुलाई 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के तुनेड़ा गांव में बुधवार तड़के एक मकान में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में मौजूद महिला गहरी नींद में थी। तड़के करीब तीन बजे नींद खुलने पर उन्हें आग का पता चला। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीण सुरेश दफौटी ने बताया कि तुनेड़ा निवासी गंगा देवी पत्नी नंदन सिंह मंगलवार रात भोजन करने के बाद सो गई थीं। तड़के करीब तीन बजे उनकी नींद खुली तो घर धुएं से भर चुका था। आग की चपेट में आने से टीवी, फ्रिज, बेड सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.