Bageshwar News: अवकाश पर भी धरने पर डटे रहे कांग्रेसी
बागेश्वर, सितम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पंडे, बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का धरना छठे दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निर्धारित है, लेकिन इसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, बसंत कुमार, दिनेश चंद्र पांडे, कुंदन गिरी, भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, प्रमोद कुमार, मनोज साह आदि मौजूद रहे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.