Bageshwar News: अल्मोड़ा मैग्नेसाइड फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन
बागेश्वर, जुलाई 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन ने विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर ई-रवन्ना व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यूनियन अध्यक्ष शांति लाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव पारित किए गए हैं। ई-रवन्ना अब तक शुरू नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि इसके कारण कंपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने 30 जुलाई तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। यूनियन ने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक वेतन नहीं मिलने पर आगे की रणनीति बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.