Bageshwar News: अमित और विकास बैठे क्रमिक अनशन पर
बागेश्वर, जुलाई 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, गरुड़, कपकोट। सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। नगर पालिका बागेश्वर में सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन अमित और विकास अनशन पर बैठे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले नौ कर्मचारी भी आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं। अब सफाई कार्य के भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ से जुड़े लोग शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद दो कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले 15 दिन से चरणवद्ध आंदोलन किया, धरना व प्रदर्शन किया, लेकिन किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.