बागेश्वर, सितम्बर 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वादी महेश सिंह बघरी निवासी ग्राम पुडकुनी ने 19 को अभियुक्तगण दयाल गड़िया, सुंदर सिंह व मोहन सिंह निवासी गण थाना कपकोट जिला बागेश्वर द्वारा उनके साले हरि सिंह पुत्र आनंद सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कपकोट में केस पंजीकृत किया गया। गुरुवार को थाना कपकोट पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्तण दयाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह को मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का भट्टा एवं वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...