Bageshwar News: अखंड रामायण पाठ का हवन यज्ञ के साथ संपन्न
बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। ग्राम पंचायत मटेना के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मटेना में जलाधिवास, अन्नाधिवास और शयनधिवास के बाद सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की मंदिर में स्थापना की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। हवन यज्ञ और पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुरोहित हरीश चंद्र लोहुमी व दीप चंद्र लोहुमी ने संपन्न कराई। इस दौरान मुख्य यजमान कैलाश चंद्र गुरुरानी, कैलाश चंद्र जोशी शास्त्री, उमेश जोशी शास्त्री, चेतन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.