Bagaha News: 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार, बरसात में चलना हुआ दुश्वार
बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। आजादी के 79 वर्ष बाद भी योगापट्टी प्रखंड की सिसवा भूमिहार पंचायत के लोगों को पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। बरसात शुरू होते ही पंचायत की पांच प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई हैं। हालत ऐसी है कि स्कूली बच्चों,मरीजों,किसानों और महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर चुनाव में सड़क निर्माण का वादा किया जाता है।लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस समस्या को भूल जाते हैं।वर्षों से निर्माण की प्रतीक्षा कर रही सड़कों में खैरटिया-बलुआ से कोइरी टोला होते हुए सिसवा-बलुआ मार्ग,रामदेव मुखिया के घर से सेमरी मन पीएमजीएसवाई सड़क, बलडीहा ग्रिड से सिसवा भूमिहार,सत्या यादव के घर से खैरटिया बलडीहा सड़क तथा नुनिया टोली से चौबे टोला होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.