बगहा, अगस्त 28 -- Bagaha News: बगहा । मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना बगहा की टीम ने धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान चारपहिया वाहन से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें वाहन चालक समेत एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

जब्ती की प्रक्रिया उत्पाद निरीक्षक प्रमोद ने बताया कि धनहा पुल चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर उसकी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान वाहन की सीट और गेट के अंदर बने तहखाने में शराब की बोतलें छिपी होने का पता चला। इसके बाद टीम ने वाहन की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान गुप्त तहखाने से करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद चालक सहित कर ...