बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: मझौलिया। मझौलिया पुलिस ने मंगलवार को बखरिया-करमवा सड़क पर लाल सरैया दलित बस्ती के समीप एक बोलेरो से 67 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से बोलेरो समेत तस्कर को दबोचा है। गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को बखरिया-करमवा मार्ग से गांजा की खेप ले जाने की सूचना थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...