बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली के बड़े पकायेदारों के यहां छापेमारी के लिए हर कनीय अभियंता को जिम्मेदारी दे दी गई है। बिजली विभाग द्वारा कनीय अभियंता को प्रशाखावार लक्ष्य तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से हर दिन समीक्षा की जा रही है। विद्युत आपूर्ति और राजस्व प्राप्ति पर विभाग का पूरा फोकस है। इस माह अवर प्रमंडल बेतिया को 7 करोड़ 35 लाख राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है。

बकायेदारों की पहचान इसी माह में प्रशाखा बेतिया टाउन एक एवं दो के 600 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बेतिया के क्षेत्र में जितने भी कनीय अभ...