बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: लौरिया। स्थानीय पुलिस ने कटैया बाजार में साढ़े पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार की है। तस्कर बाइक की डिक्की में गांजा छुपाकर रखे हुए थे। दोनों तस्करों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि कटैया बाजार में जहां से लौरिया, योगापट्टी, बगहा आदि के लिए रास्ता निकलता है, वहां पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इधर एक बाइक पर सवार दो युवकों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक भागने लगा। इसके बाद प्रभारी अंचलाधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में गांजा को तौल कर उसे सील किया गया। कांटा कराने पर गांजा का वजन साढ़े पांच किलो था। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि बाइक चालक की पहचान योगापट्टी के नवलपुर थानाक्षेत्र के खैरटिया निवासी दीपू कुम...