Bagaha News: 456 ली. अंग्रेजी शराब बरामद,चालक धराया
बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: मधुबनी। धनहा थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीएम वाहन से 456 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को 150 कैरेट अंडे के नीचे छिपाकर उत्तर प्रदेश के पडरौना से बिहार लाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब में 40 पेटी एट पीएम, नौ पेटी आरएस और 60 बोतल बीयर शामिल हैं। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम धनहा गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन पर लदे 150 कैरेट अंडों के नीचे छिपाकर रखी गई 456 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.