Bagaha News: 31 अक्तूबर तक स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का काम पूरा करें : डीएम
बगहा, अक्टूबर 25 -- विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे होंगे Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिले के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना होगा। मिशन कायाकल्प के तहत चिह्नित 2500 विद्यालयों में लघु मरम्मत, रंग-रोगन, फर्श की मरम्मत और पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्य 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरे करने का निर्देश डीएम तरनजोत सिंह ने दिया है। शनिवार की देर शाम समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.